- कांग्रेस कोर समिति की बैठक में जम्मू कश्मीर की स्थिति और सशस्त्र सेना विशेषाधिकार अधिनियम को आंशिक रूप से हटाने की मुख्यमंत्री की मांग पर चर्चा।
- भारत और रूस ने बहुउद्देश्यीय परिवहन विमान बनाने का 29 अरब रूपये का संयुक्त उद्यम लगाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- दिल्ली उच्च न्यायालय ने महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन न देने पर रक्षा सचिव तथा वायुसेना को अवमानना नोटिस जारी किए।
- उत्तर भारत में बाढ़ की स्थिति गंभीर।
- खाड़ी के देशों और केरल में ईद-उल-फितर आज, जबकि देश के अन्य हिस्सों में कल मनाई जाएगी।
- अमरीकी ओपन टेनिस में पुरूषों के डबल्स फाइनल में भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के एसाम-उल-हक कुरैशी का मुकाबला ब्रायन भाइयों की जोड़ी से।


News at Nine (10 September)