Feedback/Grievance Podcasting RSS
  Advanced Search   Audio Search   News Archives   Audio/Text Archives   Feature Archives  

::Read Bulletins::
MORNING NEWS
MIDDAY NEWS
NEWS AT NINE
समाचार संध्या
समाचार प्रभात
दोपहर समाचार
  Regional & NSD Language Bulletins LANGUAGE BULLETINS
feature
feature

Interview/Programme Archive

---------------
Vacancies
PTC Details
RNU Details
NON RNU Details
Citizens Charter
Citizens Charter In Hindi
News Schedule
AIR CODE
SMS Service
NOP Service
Prasar Bharati
Prasar Bharati
Prasar Bharati Committee
AIR
DD
DD News
final Civil List of Officers in JAG of IIS Group 'A'
Ministry of I & B on
Related Sites
Tenders/ Circulars/ Guidelines/Statements
RTI
About Us
Contact Us
 
 BULLETINS Back 

दोपहर समाचार


२४.०५.२०१३
दोपहर समाचार
१४१५
मुख्य समाचार:-
  • राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा- विधायी संस्थाओ के कामकाज में बाधा लोकतंत्र के हित में नहीं।
  • केन्द्र ने लाभार्थियों की पुष्टि के लिए आधार संख्या के जरिये तीन नई सेवाएं शुरू कीं।
  • बीसीसीआई के राजीव शुक्ला और अरूण जेटली ने कानून मंत्री कपिल सिब्बल से मिलकर फिक्ंिसग रोकने के लिए जल्द से जल्द कानून बनाने को कहा।
  • मुंबई पुलिस ने स्पॉट फिक्ंिसग के सिलसिले में चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ गुरूनाथ मयप्पन को आज ही पेश होने को कहा। समयसीमा बढ़ाने से इंकार।
  • जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी शहीद, एक आतंकवादी मारा गया।
  • आई पी एल ट्वेंटी-ट्वेंटी के दूसरे क्वालीफायर मैच में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला मुंबई इंडियन्स से।

------
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने संसद और राज्य विधानसभा के सदस्यों से कहा है कि चर्चा को अधिक समय दें। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के स्वर्ण जयन्ती वर्ष के अवसर पर उन्होंने आज शिमला में सदन को संबोधित करते हुए कहा कि विधायी संस्थाओं के कामकाज में बाधा डालने का चलन लोकतंत्र के हित में अच्छा नहीं है।
 
अगर सांसदों के पास समय नहीं है, अगर विधायकों के पास समय नहीं है कि वह खर्चों पर गौर करें, अनुदान मांगों पर चर्चा करें, वित्त विधेयक पर विस्तार से चर्चा करें, कराधान के प्रस्तावों पर चर्चा करें तो और कौन करेगा?

हमारे संवाददाता ने बताया है कि राष्ट्रपति ने कहा कि अवरोध शब्द का राजनीति शास्त्र में कोई स्थान नहीं है।
 
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने कहा तीन डी, डिबेट, डिसेन्शन और डिसिजन यानी चर्चा, मतभेद और निर्णय लोकतंत्र के लिए बहुत जरूरी हैं। मगर रूकावट यानी डिस्रप्शन शब्द का राजनीति शास्त्र में कोई स्थान नहीं। रूकावट की बढती प्रवृति रोकने के लिए उन्होंने युवा विधायकों को कानून बनाते समय अपना अधिक से अधिक समय चर्चा के लिए देने का सुझाव दिया। श्री मुखर्जी ने पचास वर्षों में अपनी उच्च परंपराएं व मूल्य कायम रखने के लिए हिमाचल विधानसभा को बधाई दी। शिशु शर्मा शांतल, आकाशवाणी समाचार, शिमला।

--------

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि वृद्धि समावेशी होनी चाहिए और उससे विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों को लाभ मिलना चाहिए। ट्विटर पर एक संदेश में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी लगभग दुगुनी हो गई है। एक और संदेश में कहा गया है कि देश में हर पांचवें ग्रामीण परिवार को मनरेगा योजना का लाभ मिला है।
मनरेगा का उद्देश्य गांव में लोगों की आजीविका का संरक्षण बढ़ाना है। इसके अंतर्गत प्रत्येक ग्रामीण परिवार के एक इच्छुक वयस्क सदस्य के लिए एक वित्तवर्ष में सौ दिन के रोजगार की गारंटी है।

--------

सरकार ने विभिन्न सेवाएं प्रदान करने के लिए लाभार्थियों की पुष्टि करने के वास्ते आधार संख्या के उपयोग से आज तीन सेवाएं शुरू की हैं। आंख की पुतली के बीच के घेरे, पंजीकृत मोबाइल फोन पर प्राप्त पिन और ग्राहक को जानो मापदण्डों के जरिये ये पुष्टि की जाएगी। इसके अलावा, जो लोग विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से आयोजित शिविरों के दौरान अपना पंजीकरण नहीं करा सके हैं, उनके लिए स्थायी आधार पंजीकरण केन्द्र भी खोले जाएंगे।

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलुवालिया ने नई दिल्ली में इन सेवाओं की शुरूआत करते हुए कहा कि आधार पहचान तंत्र के जरिये सेवा प्रदान करने की मौजूदा व्यवस्था की कुशलता बढ़ेगी। श्री आहलुवालिया का कहना था कि आधार के जरिये लाभार्थियों की डिजीटल सूची मिलने से लाभ सीधे उन तक पहुंच सकेंगे। उनका कहना था कि कल्याण योजनाओं के लाभ सिर्फ पात्र लोगों तक पहुंचाने से सरकार को पैसे की बचत होगी।

भारत के विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अध्यक्ष नंदन नीलेकणि ने कहा कि प्राधिकरण २०१४ तक साठ करोड़ निवासियों के नाम दर्ज करने का लक्ष्य हासिल करने के लिए तेजी से काम करेगा। अब तक चालीस करोड़ से अधिक निवासियों ने आधार संख्या के लिए पंजीकरण कराया है, जिनमें से ३५ करोड़ के लिए आधार संख्या जारी कर दी गई है।

हमारे संवाददाता ने बताया है कि आधार पहचान दर्ज करते समय आंख की पुतली के बीच के हिस्से की जो तस्वीर ली गई थी, उसे दोबारा इस हिस्से के स्कैन से मिलाया जाएगा। इसी तरह एक बार फोन पर आने वाले पिन नम्बर से नाम दर्ज करने के समय दिये गये मोबाइल फोन के नम्बर की पुष्टि हो जाएगी। ग्राहक को जानो सेवा के जरिये सेवा प्रदान करने वालों को बायोमीट्रिक और जनसंख्या संबंधी आंकड़ों की इलैक्ट्रॉनिक प्रति पाने का अधिकार दिया जा सकेगा और स्थाई आधार पंजीकरण केन्द्रों में निवासी अपनी नई जानकारी दे सकेंगे।

-------

दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के तराल क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में आज तीन सेनाकर्मी शहीद हो गए हैं। सेना के प्रवक्ता ने बताया है कि आंतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर श्रीनगर से ४० किलोमीटर दूर बच्चू गांव में घुसपैठ रोकने की कार्रवाई शुरू की गई। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं।
 
पुलिस सूत्रों का कहना है कि घने जंगलों के निकट इस गांव में तलाशी कार्रवाई के दौरान भागने की कोशिश करते हुए मिलिटेंटों के साथ आज हुई भिडंत में राष्ट्रीय रायफल्स के तीन कर्मी और एक स्थानीय उग्रवादी मारा गया। इलाके से मिली सूचना के अनुसार दो और आतंकवादी के इलाके में छिपे होने की संभावना है और उन्हें पकड़ने के लिए सेना और राज्य पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन अंतिम समाचार मिलने तक जारी था। मुश्ताक अहमद तांत्रे, आकाशवाणी समाचार, श्रीनगर।

--------

आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष अरूण जेटली ने आज नई दिल्ली में कानून मंत्री कपिल सिब्बल से मिलकर कहा कि फिक्सिंग रोकने के लिए जल्दी से जल्दी कड़ा कानून बनाया जाए। इस मुलाकात के बाद श्री शुक्ला ने पत्रकारों से कहा कि वे जल्दी ही खेलमंत्री जितेन्द्र सिंह से भी मिलेंगे, क्योंकि वे भी कड़ा कानून चाहते हैं।
बोर्ड के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए या नहीं, इस बारे में श्री शुक्ला ने कहा कि रवि सवानी की समिति जांच कर रही है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद अनुशासन समिति अंतिम फैसला करेगी।
चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ गुरूनाथ मयप्पन को पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद से उनके ससुर श्रीनिवासन पर भी सवाल उठने लगे हैं।

--------

मुम्बई पुलिस ने संकेत दिया है कि आईपीएल की चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के सीईओ गुरूनाथ मयप्पन को पेशी में और छूट नहीं दी जाएगी। मुम्बई पुलिस ने मयप्पन से कहा है कि वह आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग घोटाले के सिलसिले में आज शाम पांच बजे तक पूछताछ के लिए हाजिर हों। लेकिन उपायुक्त स्तर के एक अधिकारी इन सवालों को टाल गये कि अगर मयप्पन आज हाजिर नहीं हुआ, तो क्या उसे गिरफ्‌तार किया जाएगा।

मयप्पन ने कल मुम्बई पुलिस से अनुरोध किया था कि उसे मुम्बई पुलिस की अपराध नियंत्रण शाखा के सामने पेश होने के लिए सोमवार तक का समय दिया जाए। इससे पहले पुलिस ने उसके नाम पेशी का समन जारी किया था। मयप्पन ने अनुरोध किया है कि उसे रविवार को कोलकाता में आईपीएल फाइनल के लिए उपस्थित रहना है, इसलिए सोमवार को पेश होना चाहता है। आज मुम्बई इंडियन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मैच के विजेता का मुकाबला फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। इस बीच खेल मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड और आईपीएल पर खेल मंत्रालय का कोई नियंत्रण नहीं है, फिर भी सभी खेलों में पूरी पारदर्शिता लाने की कोशिश की जा रही है।
 
मेरे मंत्रालय के पास क्रिकेट, बीसीसीआई, आई पी एल वगैरह पर अंकुश लगाने के लिए कोई नियंत्रण नहीं है। हम खेलों में अवैध तरीके खत्म करने और पारदर्शिता लाने की बात कर रहे हैं।

आज नई दिल्ली में एक समारोह के दौरान खेल मंत्री ने कहा कि मैच फिक्सिंग की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए लंबी अवधि की योजना जरूरी है। उन्होंने इस बारे में राज्यों से सुझाव मांगे हैं।  क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को इस्तीफा देना चाहिए, या नहीं इसके जवाब में खेलमंत्री ने कहा कि यह नैतिकता का सवाल है और लोगों को खुद सोचना चाहिए।
इससे पहले राज्यों के युवा कार्य और खेल मंत्रियों और सचिवों के सम्मेलन में श्री सिंह ने कहा कि सरकार १२वीं योजना के अंतर्गत विभिन्न खेलों के लिए २५ उत्कृष्टता केन्द्र खोलने वाली है। इन केन्द्रों में उभरते खिलाड़ियों को अच्छे स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खेलमंत्री ने राज्यों से कहा कि वे युवा खिलाड़ियों के लिए दक्ष प्रशिक्षक उपलब्ध कराएं।

--------

दिल्ली पुलिस की एक टीम ने आज सबेरे हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक कथित सटोरिए को गिरतार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि याहया मोहम्मद दुबई के लिए विमान में चढ़ने की कोशिश कर रहा था तभी उसे गिरतार किया गया।

--------
सार्क संगठन के आठ सदस्य देशों के प्रधान न्यायाधीश दक्षिण एशिया क्षेत्र में बच्चों के लिए उपलब्ध संवैधानिक गारंटी और बाल सुरक्षा कानूनों को लागू करने की बाधाओं पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। १२वीं वार्षिक सार्क लॉ बैठक और सार्क देशों के प्रधान न्यायाधीशों की नौवीं बैठक भूटान में थिंपू में चल रही है।

प्रधान न्यायाधीशों की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व देश के प्रधान न्यायाधीश अल्तमस कबीर और सार्क लॉ बैठक में न्यायमूर्ति बी ए खान भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं। न्यायमूर्ति बी ए खान जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति हैं। तीन दिन के इस सम्मेलन में बाल सुरक्षा संबंधी मौजूदा कानूनी प्रावधानों के प्रारूप, चुनौतियों की पहचान, बाल मजदूरी, बच्चों के साथ यौन दुर्व्यवहार और उनकी तस्करी जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा।

--------

श्रीलंका ने अपने यहां बंदी २६ भारतीय मछुआरों को आज पुद्दुचेरी के मत्स्य पालन विभाग और भारतीय तटरक्षक बल को सौंप दिया है। करईकल के आसपास के गांवों के रहने वाले इन मछुआरों को पिछले महीने कथित रूप से श्रीलंका की समुद्री सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में नौसेना ने गिरतार कर लिया था। श्रीलंका की एक अदालत ने २० मई को उन्हें रिहा कर दिया था। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आज उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया।

--------

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। बुंदेलखंड में पारा ४७ डिग्री तक पहुंच गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अधिकतक तापमान बढ़ रहा है। आगरा में पिछले २४ घंटों में अधिकतम तापमान ४६ दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हमारे संवाददाता ने बताया कि मौसम कार्यालय के अनुसार अगले २४ घंटों में राज्य के कुछ इलाकों में आंधी आने की आशंका है।
 
उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी अब लोगों के बर्दाश्त के बाहर हो गई है। पिछले एक हते में पांच लोगों की गर्मी और लू से मौत हुई है जबकि अस्पतालों में गर्मी और डायरिया से बीमार हुए लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वयंसेवी संस्थाओं और परोपकारी लोगों ने चिड़ियों और जानवरों की प्यास बुझाने के लिए जगह-जगह पानी से भरे बर्तन रखवाए हैं। वहीं दूसरी और नगर निगम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई है। सलमान हैदर, आकाशवाणी समाचार, गोरखपुर।

हमारे संवाददाता ने बताया है कि राजस्थान से भी अगले दो दिन तक गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है।
 
तपती धूप ने लोगों को घरो मे कैद रहने को मजबूर कर दिया है। श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान बना हुआ है। जहां पारा लगातार तीन दिनों से ४८ डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। धौलपुर और चुरू में भी तापमान ४७ डिग्री सेल्सियस से नीचे आने का नाम नहीं ले रहा है। पानी की किल्लत में गर्मी की मार झेल रहे लोगों की दिक्कतें और बढा दी हैं। कई स्थानों पर पानी के टैंकर लगाये गये हैं। मवेशियों को कडी धूप से बचाना भी चुनौती साबित हो रहा है। अस्पतालों में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ रही है जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से ऐहतियात बरतने की अपील की है। प्रेम भारती, आकाशवाणी समाचार, जयपुर।

--------

जम्मू-कश्मीर में जम्मू शहर कल इस मौसम का सबसे गर्म स्थान रहा। वहां पारा ४५ दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आधिकारिक सूत्रोंनुसार जम्मू में तापमान इन दिनो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस आगे चल रहा है। मौसम विभाग अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में अभी और बढोतरी हो सकती है। दो-तीन दिनों के बाद ही गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। क्षेत्र में धूप में बराबैंगनी विकिरणों की व्यापकता भी सामान्य से बढी है। योगेश शर्मा, आकाशवाणी समाचार, जम्मू।

-------
आईपीएल ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वालीफायर मैच में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का मुकाबला होगा। यह मैच आज रात आठ बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। आज के मैच से फैसला होना है कि फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ किस टीम का मुकाबला होगा। फाइनल भी ईडन गार्डन्स में ही खेला जाएगा।

-------

Job Opportunities at NSD,AIR

Prasar Bharati invites applications for its publicity cell from industry professionals

Announcement

CLARIFICATORY NOTE

Job Opportunities At Prasar Bharati

AIR News Android App  
Download for free  
Listen Live   

FM Gold

AIR Urdu

Radio Bridge

Results Of Assembly Election 2013 of Karnataka   
Listen News  
English
हिन्दी
ارد و
Language bulletins
FM Gold

Lok Ruchi Samachar

Listen

News-based Programmes
:: Daily Broadcast ::
Market Mantra Daily Broadcast ProgrammeMarket Mantra (24 May)
Samayiki Daily Broadcast ProgrammeSamayiki (24 May)
Sports Scan Daily Broadcast ProgrammeSports Scan (24 May)
Spotlight Daily Broadcast ProgrammeSpotlight/News Analysis (24 May)
:: Weekly Broadcast ::
Public Speak Weekly Broadcast ProgrammePublic Speak (20 May)
Interview of the Week Weekly Broadcast ProgrammeInterview of the Week (19 May)
Money Talk Weekly Broadcast ProgrammeMoney Talk (14 May)
Vaad-Samvaad Weekly Broadcast ProgrammeVaad-Samvaad (14 May)
Charcha Ka Vishai Ha Weekly Broadcast ProgrammeCharcha Ka Vishai Ha (22 May)
Countrywide Weekly Broadcast ProgrammeCountrywide (23 May)
Current Affairs Weekly Broadcast ProgrammeCurrent Affairs (24 May)
Surkhiyon se Pare Weekly Broadcast ProgrammeSurkhiyon se Pare (23 May)
  MaxoC MinoC
Delhi 45.7 29.5
Kolkata 34.8 28.9
Chennai 41.3 30.0
Mumbai 34.0 27.0
Bengaluru 34.0 18.9
As On  24-May-2013 
Site Maintained by: Website cell, IT Unit, NSD, All India Radio,
New Broadcasting House,New Delhi, India.
Website Policy