Feedback/Grievance Podcasting RSS
  Advanced Search   Audio Search   News Archives   Audio/Text Archives   Feature Archives  

::Read Bulletins::
MORNING NEWS
MIDDAY NEWS
NEWS AT NINE
समाचार संध्या
समाचार प्रभात
दोपहर समाचार
  Regional & NSD Language Bulletins LANGUAGE BULLETINS
feature
feature

Interview/Programme Archive

---------------
Vacancies
PTC Details
RNU Details
NON RNU Details
Citizens Charter
Citizens Charter In Hindi
News Schedule
AIR CODE
SMS Service
NOP Service
Prasar Bharati
Prasar Bharati
Prasar Bharati Committee
AIR
DD
DD News
final Civil List of Officers in JAG of IIS Group 'A'
Ministry of I & B on
Related Sites
Tenders/ Circulars/ Guidelines/Statements
RTI
About Us
Contact Us
 
 BULLETINS Back 

समाचार संध्या

१९.०६.२०१३
समाचार संध्या
२०४५
मुख्य समाचार :
  • प्रधानमंत्री की बाढ़ से प्रभावित उत्तराखंड के लिए दस अरब रुपए के राहत और पुनर्वास पैकेज की घोषणा। मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए दिए जाएंगे।
  • बाढ़ और वर्षा के कारण कैलास मानसरोवर यात्रा स्थगित।
  • बिहार में भाजपा-जनता दल यू गठबंधन टूटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया।
  • अफगानिस्तान ने तालिबान के साथ बातचीत की घोषणा के बाद अमरीका से द्विपक्षीय सुरक्षा समझौता पर बातचीत रोक दी है।
  • ओवल में साउथ अफ्रीका ने इंगलैंड के सामने जीत के लिए १७६ रन का लक्ष्य रखा।
-----
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उत्तराखंड में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए एक हजार करोड़ रूपए की आपदा राहत की घोषणा की है। इसमें से एक सौ ४५ करोड़ रूपए तत्काल बाढ़ से प्रभावित इस राज्य को दिए जाएंगे।

इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रूपये और घायल होने वालों को पचास-पचास हजार की अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा जो मकान पूरी तरह ढह गए हैं, उनके लिए एक-एक लाख रूपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए भी पचास-पचास हजार रूपए दिए जाएंगे। मैंने उत्तराखंड को आपदा राहत के रूप में एक हजार करोड रूपए की राशि देने का फैसला किया है।

राहत और पुनर्वास के पैकेज की घोषणा आज प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के दौरे से वापस आने पर नई दिल्ली में की। वे यू पी ए अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों के हवाई सर्वेक्षण के लिए वहां गए थे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के साथ एक बैठक के बाद इस पैकेज की घोषणा करते हुए डॉक्टर मनमोहन सिंह ने केन्द्रीय एजेंसियों से राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस समय फंसे हुए लोगों को निकालना और जरूरतमंदों को तत्काल जरूरी सहायता पहुंचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने ताजा अनुमानों के अनुसार मरने वालों की संख्या एक सौ दो बताई, जो अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि दस हजार से अधिक लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें भोजन, कपड़े और आश्रय प्रदान किया जा रहा है। अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। डॉक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारों ने बाढ़ के बाद की स्थिति से निपटने के लिए सभी संभव संसाधनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सेना के करीब साढ़े पांच हजार जवान और अधिकारी, सीमा सड़क संगठन के तीन हजार जवान और आई टी बी पी के छह सौ कर्मी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। इनके अलावा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल-एनडीआरएफ के १३ दल भी तैनात किए गए हैं। वायुसेना ने १८ हैलिकॉप्टर और एक सी-१३० विमान भी उपलब्ध कराया है। राहत कार्यों के लिए राज्य सरकार निजी हैलिकॉप्टरों की सेवाएं भी ले रही है।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में मौसम में सुधार होने से राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। बचाव और राहत कार्यों में लगी संस्थाओं और विभागों ने लोगों को पेयजल, खाद्यान्न, और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए कई कदम उठाए हैं। चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में आई अप्रत्याक्षी बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने तक पहुंचाने के लिए सेना और केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों के सात हजार से अधिक जवान लगे हुए हैं। संजय सुंद्रियाल के साथ मैं सुनील शुक्ल, आकाशवाणी समाचार, देहरादून।
-----
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पांच करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। राज्य सरकार ने उत्तराखंड में फंसे राज्य के लोगों की मदद के लिए नई दिल्ली में एक नियंत्रण कक्ष बनाया है। इस नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नम्बर है- ० १ १ - २ ३ ० १ ९ ८ ० ०. राज्य सरकार ने भोपाल में भी एक नियंत्रण कक्ष खोला है, जिसका नम्बर है- ० ७ ५ ५ - २ ५ ५ ६ ४ २ २.
-----
सरकार ने उत्तराखंड में भारी बारिश और बाढ़ के कारण दो से दसवें बैच के तीर्थयात्रियों की कैलाश-मानसरोवर यात्रा रद्द कर दी है। विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस मार्ग के सुधार और मरम्मत में करीब एक महीने का समय लग सकता है। जो यात्री इस संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वे मंत्रालय से ई-मेल आई डी sochina@mea.gov.in  पर अथवा टेलीफोन नम्बर-०११- २ ३ ० १ ४ ९ ० ० पर सम्पर्क कर सकते हैं।
-----
सरकार २८ जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में भाग लेने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने आज दिल्ली में पत्रकारों को बताया कि जानकारी मिली है कि आतंकवादी दो महीने चलने वाली इस यात्रा में बाधा पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एहतियात के तौर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और हिफाजत के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भेज रही है।
-----
बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल-यूनाइटेड के गठबंधन में १७ साल के बाद हुई टूट के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्य विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत आसानी से प्राप्त कर लिया। हमारे पटना संवाददाता ने बताया है कि नीतीश सरकार के समर्थन में पड़े एक सौ २६ वोटों में चार कांग्रेस के, एक सी पी आई का और चार निर्दलीयों के वोट शामिल हैं। राष्ट्रीय जनता दल के २२ और दो निर्दलीयों ने विश्वास मत के विरूद्ध मतदान किया। पुरानी गठबंधन सहयोगी और अब नई विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य नीतीश सरकार पर मतदाता के जनादेश के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए सदन से उठकर चले गए।

बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार की सरकार ने आज आसानी से विश्वास मत हासिल कर लिया। उन्होंने १७ साल पुराने भाजपा गठबंधन को पिछले रविवार को छोड़ दिया था। और भाजपा के मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया था। कल तक सत्ता में बैठे भारतीय जनता पार्टी के विधायक आज विपक्ष की भूमिका में थे। विश्वास प्रस्ताव को लेकर हुई बहस में बोलते हुए विपक्ष के नेता नंद किशोर यादव ने मुख्यमंत्री पर जनादेश का अपमान करने और बिहार की जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया, जबकि आरजेडी ने आरोप लगाया कि भाजपा और जेडीयू एक रणनीति के तहत अलग हुए हैं। बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा कि बिहार में जो जन समर्थन मिला है, वह विकास के बदौलत मिला है। विश्वास मत हासिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस का समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। आकाशवाणी समाचार के लिए पटना से मैं दिवाकर कुमार।
-----
कांग्रेस ने कहा है कि उसने साम्प्रदायिक ताकतों को दूर रखने के लिए बिहार में जनता दल-यूनाइटेड सरकार को समर्थन दिया है। नई दिल्ली में पत्रकारों से पार्टी प्रवक्ता पी.सी. चाको ने कहा कि कांग्रेस ने एकतरफा फैसला किया है और इस बारे में जनता दल-यूनाइटेड से कोई समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने इन आरोपों का खंडन किया कि यह समर्थन राजनीतिक अवसरवाद है।

विश्वासमत के दौरान कांग्रेस ने नीतीश सरकार को समर्थन देने का निश्चय किया और हमने इस सरकार का समर्थन किया भी ताकि साम्प्रदायिक ताकते दूर रहे।

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस से समर्थन हासिल करके जनता दल यूनाइटेड ने अपना असली रंग दिखा दिया है। पार्टी प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने संवाददाताओं को बताया कि जनता दल यूनाइटेड कांग्रेस की साजिश का शिकार हो गया है।
-----
डॉ० कवुरू सम्बासिवा राव ने आज नये केन्द्रीय कपड़ा मंत्री श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने रेलमंत्री और श्रीमती संतोष चौधरी ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री का कार्यभार संभाल लिया।
-----
अफगानिस्तान सरकार ने अमरीका के साथ द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते के लिए चल रही वार्ता निलंबित कर दी है। राष्ट्रपति कार्यालय से आज काबुल में जारी संक्षिप्त प्रेस विज्ञप्ति में वार्ता निलंबित करने की वजह स्पष्ट रूप से नहीं बतायी गयी है। लेकिन, कहा गया है कि अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया को लेकर अमरीका की कथनी और करनी में अंतर को देखते हुए अफगान सरकार ने बातचीत निलंबित करने का निर्णय किया है।

अफगानिस्तान सरकार ने अमरीका के साथ द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते के सिलसिले में बातचीत स्थगित करने का यह कदम तालिबान द्वारा कल दोहा में अपना दतर खोले जाने और अमरीका की ओर से तालिबान के साथ सीधी बातचीत शुरू करने की घोषणा के बाद उठाया है। एक तरफ अंतर्राष्ट्रीय सेना ने देश के बकाया ९५ जिलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अफगान सुरक्षा बलों को सौंप दी हैं, वहीं राष्ट्रपति पद के चुनाव की घोषणा के बाद देश में अगले साल होने वाले राजनीतिक बदलाव की तैयारियां भी जारी है। राजेंद्र उपाध्याय आकाशवाणी समाचार, काबुल।
-----
अफगानिस्तान के विभिन्न प्रांतों में अफगान सुरक्षा बलों और अंतर्राष्ट्रीय सेना के संयुक्त अभियानों में पिछले २४ घंटों में २५ सशस्त्र तालिबान विद्रोही मारे गये और छह अन्य घायल हो गये। गृह मंत्रालय के वक्तव्य के अनुसार ये अभियान कंधार, ज+ाबुल, मैदान वर्दक, ग़ज+नी, फराह, निमरोज+ और नंगरहार प्रांतों में चलाए गये और इनमें १२ विद्रोही घायल भी हुए हैं। अफगान पुलिस ने विद्रोहियों के पास से हथियार, गोली-बारूद, विस्फोटक सामग्री और देसी बम भी बरामद किये।
-----
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद दो दिन की इराक की यात्रा पर आज बगदाद पहुंच गए हैं। श्री खुर्शीद बगदाद में भारतीय दूतावास में भारतीय समुदाय के लोगों से मिलेंगे। वे कल इराक के प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी से मिलेंगे और विदेश मंत्री होशियार जे+बारी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।

विदेश मंत्री का इराक दौरा इस मायने में और भी अहम है कि दोनों देश अनेक क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर एक राय रखते हैं। इराक भारत को तेल की सपलाई करने वाला दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है और इराक ने युद्ध के बाद पुर्निर्माण में भारतीय कंपनियों के लिए वहां काफी गुंजाइश है। इराक को भारत के राजदूत सुरेश के. रेड्डी ने बताया कि पिछले साल करीब ४० हजार इराकियों को भारत जाने के लिए वीज+ा जारी किए गए। जानकारों की राय में हाइड्रोकार्बन, तेल उत्पाद, निर्माण, ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री मशीनरी पुर्जें जैसे क्षेत्रों में भारतीय कंपनियां इराक में अपनी पुरानी साख के बलबूते अच्छा मुकाम हासिल कर सकती है। अतुल तिवारी, आकाशवाणी समाचार, बगदाद।
-----
राष्ट्रमंडल देशों के महिला मामलों के मंत्रियों का दसवां सम्मेलन आज ढाका में संपन्न हो गया। सदस्य देशों ने २०१५ के बाद के विकास एजेंडे के संदर्भ में स्त्री-पुरूष समानता के लिए द्विस्तरीय नीति पर अमल करने पर सहमति जताई। तीन दिन के सम्मेलन के बाद बंगलादेश की महिला और बाल मामलों की राज्य मंत्री मेहर अफरोज+ चुमकी ने कहा कि बीस सूत्रीय ढाका घोषणा में महिलाओं के खिलाफ हिंसा को एक गंभीर मुद्दा बताया गया है।
-----
आई सी सी चैम्पियंस ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए १७६ रन का लक्ष्य रखा है। ताजा समाचार मिलने तक इंग्लैंड ने ३० ओवर में २ विकेट पर १३५ रन बना लिए थे। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम ३८ ओवर और चार गेंद में १७५ रन पर सिमट गई। कल दूसरे सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा। फाइनल रविवार को खेला जाएगा।
-----
सिंगापुर सुपरसीरिज बैडमिंटन टूर्नामेट में भारत की सायना नेहवाल ने महिला सिंगल्स और साई प्रणीत ने पुरुष सिंगल्स के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मिक्स्ड डबल्स में अरुण विष्णु और अपर्णा बालन की भारतीय जोड़ी ने भी प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
-----
आर्थिक जगत की खबरें

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स २२ अंक बढ़कर १९ हजार २४६ पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निटी ९ अंक बढ़कर पांच हजार ८२२ हो गया। रूपया आज डॉलर के मुकाबले ७ पैसे मजबूत हुआ और एक डॉलर की कीमत ५८ रूपए ७० पैसे दर्ज हुई। दिल्ली के सार्राफा बाजार में सोना ८० रूपए सस्ता होकर २८ हजार ४ सौ रूपए प्रति दस ग्राम दर्ज हुआ। लेकिन चांदी बिना किसी बदलाव के ४४ हजार ६ सौ रूपए प्रति किलो पर ही बनी रही।
-----
आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग अपने साप्ताहिक '' चर्चा का विषय है'' कार्यक्रम में '' जनता दल-यू-भाजपा अलगाव के निहितार्थ'' विषय पर आज एक परिचर्चा प्रसारित करेगा। इसे इन्द्रप्रस्थ चैनल और अतिरिक्त फ्रिक्वेंसियों पर रात साढ़े नौ बजे से सुना जा सकता है।
-----

Announcement

AIR News Android App  
Download for free  
Listen Live   

FM Gold

AIR Urdu

Listen News  
English
हिन्दी
ارد و
Language bulletins
FM Gold

Lok Ruchi Samachar

Listen

News-based Programmes
:: Daily Broadcast ::
Market Mantra Daily Broadcast ProgrammeMarket Mantra (19 Jun)
Samayiki Daily Broadcast ProgrammeSamayiki (19 Jun)
Sports Scan Daily Broadcast ProgrammeSports Scan (19 Jun)
Spotlight Daily Broadcast ProgrammeSpotlight/News Analysis (19 Jun)
:: Weekly Broadcast ::
Public Speak Weekly Broadcast ProgrammePublic Speak (17 Jun)
Interview of the Week Weekly Broadcast ProgrammeInterview of the Week (16 Jun)
Country Wide Weekly Broadcast ProgrammeCountry Wide (13 Jun)
Surkhiyon se Pare Weekly Broadcast ProgrammeSurkhiyon se Pare (13 Jun)
Charcha Ka Vishai Ha Weekly Broadcast ProgrammeCharcha Ka Vishai Ha (19 Jun)
Money Talk Weekly Broadcast ProgrammeMoney Talk (18 Jun)
Current Affairs Weekly Broadcast ProgrammeCurrent Affairs (14 Jun)
Vaad-Samvaad Weekly Broadcast ProgrammeVaad-Samvaad (18 Jun)
  MaxoC MinoC
Delhi 32.1 24.8
Kolkata 35.5 28.4
Chennai 39.0 29.5
Mumbai 28.4 23.4
Bengaluru 27.7 19.7
As On  19-June-2013 
Site Maintained by: Website cell, IT Unit, NSD, All India Radio,
New Broadcasting House,New Delhi, India.
Website Policy