|

नागरिकों का अधिकार पत्र
आकाशवाणी इन सब के प्रति वचनबद्ध हैः
१ एक आदर्श लोक सेवा प्रसारक बनना,
२ लोकतांत्रिक एवं धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को कायम रखना सुदृढ़ बनाना,
३ राष्ट्रीय अखंडता एवं सद्भाव को बढ़ाना,
४ लोगों को सूचना, शिक्षा, मनोरंजन, सम्पन्न एवं सशक्त बनाना,
५ सामाजिक परिवर्तन का सशक्तण् माध्यम बनना,
६ सामाजिक बुराइयों का उन्मूलन और सामाजिक न्याय को सुदृढ़ करना,
७ सामयिक, अद्यतन, सकारात्मक एवं व्यापक समाचार एवं विचार उपलब्ध कराना,
८ भारतीय विचार, संस्थान एवं संस्कृति पर संतुलित दृष्टि उपलब्ध कराना,
९ शतप्रतिशत जनसंख्या तक पहुंच कर पूर्णतया राष्ट्रीय प्रसारक बनना,
१० कार्यक्रम के विषय एवं सिगनल क्वालिटी में अंतर्राष्ट्रीय मानक प्राप्त करना
११ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित करना।
१२ इंटरनेट सेवा द्वारा विश्वव्यापी पहुंच बनाना और
१३ स्टेट ऑफ आर्ट टेक्नोलॉजी का प्रयोग करना
---------------------------------------------------
हमसे संपर्क करें
महानिदेशक, आकाशवाणी, नई दिल्ली-११०००१.
शिकायत निपटान
महानिदेशक द्वारा
(कार्यक्रम योजना एवं विकास), महानिदेशालय, आकाशवाणी, आकाशवाणी भवन नई, दिल्ली-११०००१.
|